हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बैटरी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक – fire breaks out at a shop on rampur road in haldwani burning over 50 batteries

Date:

loading ads…

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बैटरी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Updated: Sun, 04 Jan 2026 01:45 PM (IST)

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक बैटरी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी 50 से अधिक बड़ी बैटरियां, 40 कार-बाइक बैटरिया …और पढ़ें

News Article Hero Image

इनवर्टर व इलेक्ट्रानिक मशीन भी जलकर हुई राख. Jagran

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड पर टीपी नगर के पास स्थित एक बैटरी की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।

रामपुर रोड निवासी छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि दुकान में रखी 50 से अधिक बड़ी बैटरियां और कार-बाइक की करीब 40 बैटरियां आग की चपेट में आ गईं। इसके अलावा रैक में रखी 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन और करीब पांच हजार रुपये नकद भी जल गए हैं। बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रविवार सुबह दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान पूरी तरह जली हुई मिली। दुकान के पास वाहन एजेंसी और अन्य दुकानें भी मौजूद थीं। गनीमत रही कि आग आसपास नहीं फैली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इधर एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी ने शनिवार को कार्यालय में आकर आग लगने के बाद सूचना दी। तब तक उनकी दुकान का पूरा सामान जल गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Teenaged poacher shot dead by another in Kandhamal forest | Bhubaneswar News – The Times of India

Bhubaneswar: A 16-year-old poacher was shot dead by another...

What I saw that day I pray no one should ever see | India News – The Times of India

PAHALGAM: His phone rings often. As president of one...

Vietnam President to visit Bodh Gaya on May 7 | Patna News – The Times of India

On Sunday, a 14-member delegation led by Nguyen Manh...