हल्द्वानी – क्लास में पढ़ाई के दौरान मासूम को आया चक्कर तोड़ा दिया दम, बेटे के शव से लिपटी रही मां, मचा कोहराम

Date:

हल्द्वानी – निजी स्कूल में बुधवार मासूम बच्चों के सामने उनका एक साथी चक्कर खाकर गिरा और फिर नहीं उठा। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर माता-पिता पहुंचे और उसे मुखानी के निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे एसटीएच रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के आवेदन पर मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न करने की अनुमति दी।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चा चक्कर आने के कारण गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर पूरा स्टाफ कक्षा कक्ष में पहुंच गया। तत्काल उसके माता-पिता को बुलाया गया। परिजन बच्चे को लेकर मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। बच्चे को एसटीएच लाया गया लेकिन यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न कराने का आदेश जारी किया।

पोस्टमार्टम हाउस के स्ट्रेचर पर बच्चे का शव पड़ा था उससे लिपटकर मां रो रही थी। बच्चे का नाम लेकर उसे उठा रही थी। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। मां ने एक हाथ के सिर के नीचे लगाया था और दूसरे हाथ से उसके गाल, आंख को सहलाते हुए उसे उठाने की कोशिश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

D4vd Murder Arrest Under Fire: Lawyers Claim ‘No Evidence Yet’ | WATCH

| Apr 17, 2026, 04:47:53 PMSinger D4vd’s arrest...