हल्द्वानी – चलते टेंपो से गिरी महिला और मासूम, ढाई माह की बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम

Date:

हल्द्वानी – शहर के काठगोदाम क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलते टेंपो से गिरने से ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के रावतनगर निवासी सुमन बिष्ट अपनी ढाई माह की बेटी गौरी को लेकर लालकुआं गई थी। वहां से वह टेंपो के जरिए मंगलपड़ाव पहुंची और फिर काठगोदाम के लिए एक ऑटो बुक किया।

बताया जा रहा है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास अचानक मां-बेटी चलते टेंपो से नीचे गिर गईं। हादसे में सुमन को चोटें आईं, जबकि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटी की मौत से मां सुमन बदहवास हो गई। वहीं, पति विक्रम सेना में तैनात हैं।

पुलिस जांच में जुटी – 
थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल घटना को हादसा माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी – 
नियमों के अनुसार टेंपो में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लोहे की रॉड लगाना अनिवार्य होता है, ताकि झटके लगने पर कोई नीचे न गिरे। बावजूद इसके, अधिकतर टेंपो बिना सुरक्षा इंतजाम के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related