हल्द्वानी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
नैनीताल, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने चोरगलिया में तीन दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डा0 मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 12 अप्रैल की रात को अपने चोरगलिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई थी।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
14 Apr 2026 | 3:20 PM
बेंगलुरु, 14 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया , उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने मंगलवार को डा. बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और संविधान के निर्माता और भारत में सामाजिक न्याय के अग्रणी के रूप में उनकी विरासत पर रोशनी डाली।.
रामनगर में यूकेडी की विशाल जिप्सी रैली का आयोजन, शक्ति प्रदर्शन रैली, गांव-गांव गूंजे हक और न्याय के नारे
14 Apr 2026 | 3:05 PM
रामनगर,14अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में यूकेडी ने क्रांति दल उत्तराखंड क्रांति दल ने रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र से विशाल जिप्सी रैली का आयोजन किया , जिसमें रैली के माध्यम से यूकेडी ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर 2027 को लेकर सभी 70सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। यह रैली पीरूमदारा से शुरू होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची और फिर रामनगर शहर का भ्रमण करते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर आकर संपन्न हुई।.
चंपावत के टनकपुर में बनेगा डीएम का कैम्प कार्यालय, वित्तीय स्वीकृति मिली
14 Apr 2026 | 3:02 PM
चम्पावत, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय का निर्माण किया जायेगा। शासन ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।.
अरुणाचल के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सांगकेन त्योहार की शुभकामनाएं दीं
14 Apr 2026 | 2:52 PM
ईटानगर, 14 अप्रैल (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने मंगलवार को सांगकेन त्योहार के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नयी गति : गडकरी
14 Apr 2026 | 2:33 PM
देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण देश के विकास का प्रतीक है और इससे राष्ट्रीय राजधानी तथा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच की दूरी आठ घंटे से घटकर महज छह घंटे की रह जाएगी।.





