हल्द्वानी बार एसोसिएशन के 11 पदाधिकारियों ने ली शपथ: गोविंद बिष्ट तीसरी बार बने अध्यक्ष,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दिलाई शपथ – Nainital News

Date:

हल्द्वानी कोर्ट परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सभी 11 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शप

.

तीसरी बार गोविंद बिष्ट के हाथों में कमान

अध्यक्ष पद पर तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले गोविंद बिष्ट ने शपथ लेने के बाद अधिवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मेरी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बिठाना है। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

शपथ ग्रहण के दौरान कोर्ट परिसर में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।नए अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया। 28 मार्च को हुए चुनावों के बाद आज हुए इस भव्य आयोजन में अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग और संवाद का माहौल दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ वकीलों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नई टीम न्यायिक कार्यों और वकीलों की सुख-सुविधाओं के लिए बेहतर काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related