नैनीताल जनपद में अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को फायर स्टेशन हल्द्वानी में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत नैनीताल SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने फायर
.
शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के शुरुआत में उन जांबाज अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया, जिन्होंने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और अन्य अधिकारियों ने शहीद कर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान सभी उपस्थित पुलिस और फायर अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की शहादत को नमन किया।
शहर में निकली जागरूकता रैली
जागरूकता अभियान के पहले दिन फायर स्टेशन की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली। बैनर और पंपलेट के जरिए आम जनता को आग से बचाव के तरीके बताए गए।गर्मियों के सीजन में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। फायर कर्मियों ने लोगों को बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह धैर्य से आग पर काबू पाया जा सकता है।
सप्ताह भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गौरव किरात ने बताया कि 20 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न संस्थानों, व्यापारिक इकाइयों और स्कूलों में जाकर डेमो और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अग्नि सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम जन की सतर्कता भी जरूरी है। इस सप्ताह के माध्यम से हम हर नागरिक तक बचाव के उपाय पहुंचाना चाहते हैं।

