हल्द्वानी में गुलदार का दहशत: रानीबाग में जबड़े में कुत्ता दबाए घूमता दिखा शिकारी, गोरापड़ाव में दफ्तर की छत पर जमाया डेरा – Nainital News

Date:

हल्द्वानी और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों गुलदार का खौफ इस कदर हावी है कि लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शहर के दो अलग-अलग हिस्सों से गुलदार की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने वन विभाग की गश्त के दावों की पोल खोल दी है। कही

.

रानीबाग में कुत्ते को निवाला बनाया

​हल्द्वानी से सटे रानीबाग इलाके में शनिवार की रात दहशत भरी रही। यहाँ के एक रिहायशी इलाके में गुलदार बेखौफ होकर गलियों में घूमता नजर आया। पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की हरकत रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुलदार ने मुंह में एक कुत्ते को दबोच रखा है और वह उसे लेकर आराम से रिहायशी इलाके में वॉक कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी डर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब घर के आंगन में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।

गोरापड़ाव में सरकारी दफ्तर की छत पर ‘आराम फरमाता’ गुलदार

​दूसरी तस्वीर नैनीताल-बरेली हाईवे पर स्थित गोरापड़ाव इलाके से आई है। यहाँ गुलदार ने एक सरकारी इमारत को ही अपना ठिकाना बना लिया।यहाँ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय की छत पर गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया। ​हाईवे से गुजर रहे एक कार सवार की नजर जब छत पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मोबाइल निकालकर गुलदार का वीडियो बना लिया।बताया जा रहा है कि इसी गुलदार ने दो दिन पहले एक गोवंश (गाय) को भी अपना निवाला बनाया था।

ग्रामीणों की मांग ‘साहब! पिंजरा लगाओ

​गुलदार की लगातार दस्तक से नाराज और डरे हुए लोगों ने अब वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गोरापड़ाव और रानीबाग के निवासियों ने विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।​ वन विभाग में लोगों से अपील की शाम के समय घर के बाहर अकेले न निकलें।​बच्चों और पालतू जानवरों को घर के अंदर ही रखें। ​घर के आसपास झाड़ियों की सफाई रखें और रोशनी पर्याप्त रखें।​गुलदार दिखने पर शोर मचाएं, लेकिन उसके करीब जाकर वीडियो बनाने का जोखिम न लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related