हल्द्वानी में जिस घर में गूंजने वाली थी शहनाई: वहां बिछ गई लाश गाय से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेल बाबा के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की जान चली गई। युवती रुद्रपुर सिडकुल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी, तभी सड़क पर गाय से उसकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीर ने घायल युवती को

.

राहगीरो ने घायल युवती को पहुचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से हल्द्वानी की ओर आ रहे एक कार सवार ने सड़क पर एक गाय को गिरा हुआ देखा। वह गाय की मदद के लिए जैसे ही गाड़ी से उतरा, उसकी नजर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ी एक लड़की और उसकी स्कूटी पर पड़ी। कार सवार ने बिना देरी किए मानवता दिखाई और युवती को अपनी गाड़ी में लादकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

भाई के फोन से हुई शिनाख्त

जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो युवती का उपचार चल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर भाई का फोन आया, जिससे उसकी पहचान श्रेया जोशी (24 वर्ष) पुत्री ओमप्रकाश जोशी, निवासी हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागंजा (मुखानी) के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूटी के अगले हिस्से में गाय के बाल फंसे हुए मिले हैं, जिससे साफ है कि हादसा गाय से टकराने के कारण ही हुआ।

6 मई को आने वाले थे ‘लड़के वाले’, अब घर से उठेगी डोली की जगह अर्थी

इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। श्रेया तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी और उसका एक भाई भी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और परिवार श्रेया के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहा था।परिजनों ने बताया कि श्रेया के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। आगामी 6 मई को लड़के वाले उसे देखने घर आने वाले थे।जिस घर में शादी की चर्चाएं और खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Biplab Dasgupta, Renowned Bengali Actor, Dies at 75 in Kolkata | – The Times of India

Kolkata, Veteran Bengali actor and renowned elocutionist Biplab Dasgupta,...

Missing man found dead in Jehanabad | Patna News – The Times of India

Tragedy struck a village in Jehanabad as 30-year-old Arun...