हल्द्वानी में डंपर ने कॉन्स्टेबल को रौंदा: हाथ बॉडी से अलग सड़क पर गिरा; अस्पताल पहुंचते ही पत्नी बेसुध – Nainital News

Date:

सुशीला तिवारी अस्पताल में कॉन्स्टेबल का इलाज जारी है। इनसेट में कॉन्स्टेबल की फोटो।

हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से फॉरेंसिक रिपोर्ट लेने जा रहे कॉन्स्टेबल को रौंद दिया। हादसे होते ही उनका दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया और सड़क पर जा गिरा। कॉन्स्टेबल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हाल

.

अस्पताल पहुंचते ही पत्नी बेसुध हो गई और बार-बार ऑपरेशन थिएटर के अंदर जाने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को संभाला। कॉन्स्टेबल पुष्कर रौतेला हल्द्वानी के टीपी नगर चौकी में तैनात है। हादसा हल्द्वानी कोतवाली के रुद्रपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर हुआ।

बेलबाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि वे खुद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्कर रौतेला को ऑपरेशन थिएटर के अंदर देखा।

कॉन्स्टेबल की पत्नी बार-बार बेसुध हो रही है।

कॉन्स्टेबल की पत्नी बार-बार बेसुध हो रही है।

कार को ओवरटेक करते समय हादसा

पुष्कर रौतेला गुरुवार को सरकारी काम से रुद्रपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट लेने गए थे। शाम को जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इस दौरान डंपर ने सिपाही की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिपाही का दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जिसे देखकर राहगीर डर गए और मदद करते समय उनके हाथ कांपने लगे। हेलमेट पहनने के बावजूद सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई हैं।

कॉन्स्टेबल की फाइल फोटो।

कॉन्स्टेबल की फाइल फोटो।

रुद्रपुर से बुलाने पड़े डॉक्टर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल पुष्कर रौतेला को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर से मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज को विशेष रूप से बुलाया गया है।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी खुद अस्पताल पहुंचे। वे खुद मेडिकल किट पहनकर ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर गए और डॉक्टर से सिपाही की स्थिति की जानकारी ली। सिपाही की पत्नी भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचीं।

वे अपने पति को देखने की जिद पर अड़ी रहीं, जिन्हें बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने संभाला। कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक बनी हुई है जहां डॉक्टरों की निगरानी में है। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया डंपर और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

————————————–

ये खबर भी पढे़ें…

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत: नैनीताल में सहेली ICU में भर्ती, घर से 5km दूर हादसा

नैनीताल में आज तेज रफ्तार पिकअप और स्कूटी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली की हालत नाजुक बनी हुई है। नैनीताल पुलिस के मुताबिक, यह हादसा कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bomb threat email triggers security sweep in Assembly | Jaipur News – The Times of India

Jaipur: Rajasthan Assembly received a bomb threat Friday, prompting...

Find innovative ways to usher in devpt: Hemant to mukhiyas | Ranchi News – The Times of India

Ranchi: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren during the Chief...