हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवती की मौत – Samvaad 365

Date:

हल्द्वानी : हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पिकअप वाहन और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय भावना रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी नेहा जोशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। वहीं नेहा की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related