हल्द्वानी में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से पहले निकली संविधान सम्मान बाइक रैली

Date:

UNI

Tuesday, Apr 7 2026 | Time 18:50 Hrs(IST)

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Apr 5 2026 3:38PM

हल्द्वानी में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से पहले निकली संविधान सम्मान बाइक रैली

हल्द्वानी 05 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में बाबा साहेब बी आर अंबेडकर की जयंती से पूर्व संविधान सम्मान रैली का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान हल्द्वानी शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और संविधान के संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने पूरे शहर में भ्रमण किया।
इस दौरान ”संविधान का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। रैली का उद्देश्य लोगों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सं , जांगिड़
वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Clayface – Official Teaser

Tamil Nadu Polls 2026: Stars Cast Votes As Vijay...