हल्द्वानी में बीच सड़क क्यों भिड़ गए बीजेपी और कांग्रेस के प्रवक्ता? हुई तीखी बहस

Date:

हल्द्वानी में बीच सड़क क्यों भिड़ गए बीजेपी और कांग्रेस के प्रवक्ता? हुई तीखी बहस

हल्द्वानी के कठघरिया चौराहे पर सड़क की बदहाली को लेकर चल रहे धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत आपस में भिड़ गए, सड़क निर्माण में देरी को लेकर दोनों नेताओं में जमकर बहस हुई, जिसे पुलिस और ग्रामीणों ने शांत कराया।

हल्द्वानी में बीच सड़क क्यों भिड़ गए बीजेपी और कांग्रेस के प्रवक्ता? हुई तीखी बहस

सड़क की बदहाली को लेकर गुरुवार को कठघरिया चौराहे पर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत आपस में भिड़ गए। सड़क निर्माण को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। किसी तरह से क्षेत्रवासियों और पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया।

कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के अधूरे काम से उठ रही धूल और पनियाली-बजूनिया हल्दू-कठघरिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण राहुल अधिकारी ने गुरुवार से आमरण अनशन शुरू किया। उनके समर्थन में तमाम ग्रामीण धरने पर जुटे। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी भी धरने के समर्थन में पहुंचे। कुछ देर बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और कालाढूंगी विधायक के प्रतिनिधि विकास भगत भी धरना स्थल पहुंच गए। इस दौरान सड़क निर्माण को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और विकास भगत के बीच बहस शुरू हो गई।

नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि विधायक बंशीधर भगत ने एक साल पहले घोषणा की थी कि एक माह में निर्माण कार्य शुरू जाएगा। इसके बावजूद काम नहीं हुआ।

वहीं चौराहे के चौड़ीकरण का काम अधूरा रहने से भी लोग परेशान हैं। इसके चलते लोग आंदोलन को मजबूर हुए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि अगस्त माह में सड़क निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिली है। अक्तूबर तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 से 20 नवंबर के बीच सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। चौराहे में उड़ रही धूल के लिए शुक्रवार से चौराहे पर टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Biplab Dasgupta, Renowned Bengali Actor, Dies at 75 in Kolkata | – The Times of India

Kolkata, Veteran Bengali actor and renowned elocutionist Biplab Dasgupta,...

Missing man found dead in Jehanabad | Patna News – The Times of India

Tragedy struck a village in Jehanabad as 30-year-old Arun...