हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चयनित अग्निवीरो से मिले: बोले भारतीय सेना में आपका स्वागत है,CM धामी ने तिलक लगा कर दी शुभकामनाएं – Nainital News

Date:

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां एमबी इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा से पहले रक्षा मंत्री चयनित अग्निवीरों से मुलाकात की जहां उनको शुभकामनाएं दी। रक्षा मंत्री के पर उस समय गौरवान्वित हुए जब दे

.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि वीरों को तिलक लगाकर किया स्वागत

पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरो को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी।ये चयनित अग्निवीर यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है।इस अवसर पर मौजूद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 कैंडिडेट्स में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मोटिवेशन से यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है। रिटर्न और शारीरिक परीक्षाओं का अभ्यास कराता है और अभी तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल,पुलिस आदि में राष्ट्र सेवा के लिए भेज चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरो के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित रह चुके है और केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण के लिए उनकी सेवाओं को सराहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related