हल्द्वानी में 66 लाख रुपए से अधिक मूल्य की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल, 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 66 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डॉ. मंजुनाथ टी.सी.ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को हल्द्वानी पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) टीम की ओर से भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा था।
कोलकाता में गुरुवार से शुरू होगी घर-घर जाकर वोटिंग
16 Apr 2026 | 12:27 AM
कोलकाता, 15 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को कहा कि कोलकाता उत्तर की सभी विधानसभा सीटों पर 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, और दिव्यांग जनों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा 16 अप्रैल से शुरू होगी। .
सुधाकरन ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा की
15 Apr 2026 | 10:25 PM
कोच्चि, 15 अप्रैल (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद के. सुधाकरन ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की संगठनात्मक क्षमता और बढ़ते प्रभाव की प्रशंसा की है। .
रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से बची मरीज की जान
15 Apr 2026 | 10:23 PM
रुद्रप्रयाग ,15मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से हृदय रोग से गंभीर रूप से ग्रसित एक मरीज जीवनरक्षा का प्रयास किया। .
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्गों पर लगाये जा रहे साइन बोर्ड और दिशा सूचक चिह्न
15 Apr 2026 | 10:13 PM
पौड़ी गढ़वाल,15अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम तथा सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। .
रामनगर में बाघों का मंडरा रहा है संकट, चार दिन में एक की मौत, दो को बचाया गया, अब मिली बीमार बाघिन
15 Apr 2026 | 9:49 PM
रामनगर 15अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिमी क्षेत्र में बाघों पर संकट मंडरा जा रहा है। बीते कुछ दिनों में जहां एक बाघ की मौत हो चुकी है, जबकि आज एक और बाघिन को बचाया गया, जिससे तराई पश्चिमी वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।.





