हल्द्वानी – लावारिस गाय को सड़क किनारे से ले जाकर सुनसान जगह पर काटा, फिर यहां बेचने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Date:

हल्द्वानी – शहर में गोवंश से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। बाजपुर क्षेत्र से एक लावारिस गाय को पकड़कर सुनसान स्थान पर काटने और उसका मांस हल्द्वानी लाकर बेचने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, किच्छा के गोवंश संरक्षण स्क्वाड को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाजपुर में एक बेसहारा गाय को ले जाकर उसका वध कर रहे हैं और मांस को बिक्री के लिए हल्द्वानी लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्क्वाड प्रभारी पंकज बेलवाल के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र के शनि बाजार रोड पर कार्रवाई की।

मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस एक सिल्वर रंग की कार की तलाश कर रही थी, जो इंदिरानगर फाटक के पास गौला पार्किंग क्षेत्र में खड़े डंपरों के बीच खड़ी मिली। इसके बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया और संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर शाम करीब साढ़े चार बजे कार में सवार दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान (निवासी अगलगा, थाना स्वार, रामपुर) और मोहम्मद मोईन (निवासी चक्कर की मिलक, सिविल लाइन, मुरादाबाद) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ।

पशु चिकित्सक द्वारा जांच में बरामद मांस प्रतिबंधित पाया गया, जो लगभग चार से पांच घंटे पुराना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस्मान शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related