हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन – haldwani weekend traffic diversion heavy vehicles restricted

Date:

Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:37 AM (IST)

वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण हल्द्वानी में विशेष यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रति …और पढ़ें

News Article Hero Image

वीकेंड के चलते पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए रूट किया डायवर्ट. File

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड के चलते आज सुबह नौ से रात 10 बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। वहीं सुबह सात बजे से ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और इन्हें जिले की सीमा पर ही रोक लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, बरेली, रुद्रपुर और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं रामनगर-बाजपुर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। काठगोदाम क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर शाम चार बजे के बाद पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास और कालाढूंगी मार्ग से निकाला जाएगा।

वहीं अन्य राज्यों और जिलों से नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर जाने वाले दोपहिया वाहनों को टांडा बैरियर, बेलबाबा, कालाढूंगी में नैनीताल तिराहा, गौलापुल, खेड़ा चौराहा, नारिमन तिराहा व भीमताल तिराहा जैसे प्रमुख चेकिंग प्वाइंट्स से ही वापस लौटा दिया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

जबकि दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक एलपीजी गैस वाहनों के अलावा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि का दोपहर दो से रात 10 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सिलिंडर की ऑफलाइन बुकिंग बंद, होम डिलिवरी अब भी बेपटरी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मियों से मारपीट, बेल्ट से भी पीटा; दो गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IAF’s Sirsa unit fired Barak-8 last May to shoot down Pak ballistic missile that may have had Delhi as target | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130429308,imgsize-65492,width-400,height-225,resizemode-4/barak-8.jpg" alt="IAF’s Sirsa unit fired Barak-8 last May...