हल्द्वानी – बुधवार को आये सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में हल्द्वानी के नैनीताल रोड़ स्थित नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025-26 के परिणामों में छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के उदय पांडेय ने 95.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं लाइबा अनवर ने भी 95.4% अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा लक्ष्मी बिष्ट ने 95%, कनन चावला ने 94.6%, जागृति बजवाल ने 93.4% और मरियम हन्ना ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया। सीबीएसई के इस परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से छात्र किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



