हैकथॉन वॉच द कोड : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भव्य आगाज

Date:

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी बेरीपड़ाव स्थित हल्द्वानी कैंपस में राष्ट्रीय स्तर के 24 घंटे के हैकथॉन वॉच द कोड का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि एरीज नैनीताल के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने कहा कि आज के युग में डेटा और कोडिंग ही नवाचार की नींव हैं। इस तरह के आयोजन युवाओं में न केवल तकनीकी कौशल विकसित करते हैं बल्कि उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का समाधान खोजने के लिए भी प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि एरीज के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी ने भी आधुनिक तकनीक और शोध के महत्व के बारे में बताया।

परिसर निदेशक डॉ. एमसी लोहनी ने कहा कि एरीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिकों की उपस्थिति छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। वॉच द कोड के माध्यम से हम भविष्य के सॉफ्टवेयर लीडर्स तैयार कर रहे हैं। हैकथॉन में देश के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्र अपनी तकनीकी मेधा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। युवा निरंतर कोडिंग और नवाचार के माध्यम से जटिल समस्याओं के समाधान विकसित करेंगे। विजेताओं के लिए एक लाख की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। सफल प्रतिभागियों को एडवांस्ड कोर्स सब्सक्रिप्शन और फ्री डोमेन होस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक व तकनीकी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्ता टीसीएस डेटा इंजीनियर अविक अग्रवाल, देवेश तुलस्यान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय चंदोला हैं। विभा चंदोला, अंकुल कुमार, प्रियांशु कुमार, मयंक कुमार, मनीष चंद्र पनेरू और लक्ष्यजीत जलाल मेंटर हैं। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी समन्वयक डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शुभम लोशाली, अनिकेत जैन, नितिन और करणप्रीत सहित छात्र और प्रबंधकों की टीम ने योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related