होली के दिन भारत-पाक में महामुकाबला? जान लें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

Date:

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है. 20 टीमों से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब 8 टीमों तक सिमट गया है. सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना मैच रद्द हो गया. ऐसे में वो 4 टीमें कौन होंगी जो सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी ये देखना दिलचस्प हो गया है. वहीं, एक चर्चा भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भी है.

ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. ऐसे में अब फैन्स के मन में ये सवाल भी है कि क्या दोनों टीमें एक और बार इस टूर्नामेंट में भिड़ सकती हैं या नहीं. तो आइए आपको इसका जवाब देते हैं.

भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते हैं?

सम्बंधित ख़बरें

इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे. दोनों टीमों के बीच मुकाबला भी हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच से पहले काफी विवाद हुआ था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बहिष्कार की बात भी कही थी और आईसीसी अधिकारियों को लाहौर तक जाना पड़ा था. लेकिन आखिरकार मैच खेला गया और मैदान पर भारत का दबदबा दिखा.

यह भी पढ़ें: ‘गुस्सा छोड़ दो भाई…’, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव में हुई सुलह, पाकिस्तान मैच में भ‍िड़ंत के बाद कप्तान ने यूं मनाया, VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का है, जो उसकी मजबूती को दिखाता है. अब सुपर-8 में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में हैं.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 में बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो क्या होगा? जान लें ICC का नियम

ग्रुप 1: जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत
ग्रुप 2: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान

सुपर-8 के नियम साफ हैं. दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का दोबारा मुकाबला तभी संभव है, जब दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में जगह बना लें.

अगर भारत ग्रुप 1 में पहले या दूसरे स्थान पर रहता है और पाकिस्तान भी ग्रुप 2 में टॉप-2 में आता है, तो दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं. यानी भारत-पाकिस्तान के बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan T20 WC Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मैच, रद्द हुआ न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मुकाबला

सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसे 5 मार्च को वानखेड़े में दूसरा सेमीफाइनल खेलना है. यह भारत के लिए घरेलू मैदान पर बड़ा फायदा होता.

लेकिन यहां एक खास शर्त है. अगर सेमीफाइनल में मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होता है, तो यह मैच मुंबई में नहीं खेला जाएगा. इसे श्रीलंका में शिफ्ट किया जाएगा. तब ये मैच 4 मार्च को होगा. यह फैसला दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए हाइब्रिड समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारत-पाकिस्तान के आईसीसी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे.

इसका मतलब साफ है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता, तो भारत मुंबई में खेलेगा. लेकिन अगर पाकिस्तान क्वालिफाई कर जाता है और उसका मुकाबला भारत से तय होता है, तो टीम इंडिया को श्रीलंका जाना पड़ेगा. दिलचस्प बात यह भी है कि अगर कोलंबो में भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल होता है, तो भारत की टीम होली के दिन मैदान में उतरेगी। यानी ये मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related