जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा महकमे को गिना दिए जर्जर स्कूलों के नाम

Date:

जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा महकमे को गिना दिए जर्जर स्कूलों के नाम

share

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के जर्जर स्कूल तो दूर, तराई और भाबर क्षेत्र के सरकारी बदहाल स्कूल भ

जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा महकमे को गिना दिए जर्जर स्कूलों के नाम

मेयर गजराज बिष्ट ने रेलवे बाजार के एक स्कूल की बदहाली बताई पदमपुर मिडार के प्राइमरी स्कूल में बच्चे के लिए पर्याप्त शिक्षक नहींनैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के जर्जर स्कूल तो दूर, तराई और भाबर क्षेत्र के सरकारी बदहाल स्कूल भी नहीं दिख रहे। शुक्रवार को दिशा की बैठक में पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों ने ऊंगलियों पर जर्जर स्कूलों के नाम गिना दिए। हैरानी तो तब हुई जब हल्द्वानी जैसे महानगर में भी ऐसे कई स्कूल बता दिए गए, जो अब कक्षाओं के संचालन के लायक नहीं बचे।बैठक में महरागांव घोड़ाखाल के एक सरकारी स्कूल के जर्जर होने का मुद्दा उठाया गया।

इसके अलावा हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने रेलवे बाजार के एक स्कूल की बदहाली बताई। जिसपर सांसद भट्ट ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उस जर्जर स्कूल के बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट करें। धारी सुंदरखाल के एक सरकारी इंटर कॉलेज का भी मामला सामने आया। रामगढ़ के सतबुंगा स्थित प्राइमरी स्कूल आदि की बदहाली भी बताई गई। महकमे के अफसर केवल ये कहते सुनाई दिए कि आगे की कार्रवाई करेंगे। जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी का मामला भी उठा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पदमपुर मिडार क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में 24 बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही नहीं है। जिसपर शिक्षा अधिकारी ने तर्क दिया दिया कि टीईटी की अनिवार्यता के चलते पदोन्नति न हो पाने से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई शिक्षक हल्द्वानी से रोजाना 20 से 40 किमी दूर पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाने आ रहे हैं, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: KL Rahul scripts history, becomes first Indian to… | Cricket News – The Times of India

Delhi Capitals' KL Rahul celebrates his century (AP Photo/Manish...

Sal wood arrives for Baladevjew temple chariot work | Bhubaneswar News – The Times of India

Around 45 carpenters will soon begin construction using the...