नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख का ड्रग्स मिला | | Dynamite News Hindi

Date:

नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी और बनभूलपुरा क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 66 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Updated : 15 April 2026, 6:58 PM IST

नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख का ड्रग्स मिला

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Nainital: नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया, जब पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। चेकिंग के दौरान संदिग्धों को पकड़कर जब तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ऑपरेशन प्रहार के तहत तेज हुई कार्रवाई

नैनीताल जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश पर हुई। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर तीन मामलों में सफलता हासिल की है।

कुशीनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर का बड़ा फैसला, कहा- रजिस्ट्री नहीं तो सरकारी योजनाओं का फायदा भी नहीं

221 ग्राम स्मैक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सबसे बड़ी कार्रवाई भोटियापड़ाव क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) को संदिग्ध हालत में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 221 ग्राम अवैध स्मैक  मिला जिसकी कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा उसके पास से 14,520 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी मिला। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो अन्य मामलों में भी तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई राजपुरा चौकी क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने गुलशन नामक युवक को 4.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। वहीं तीसरी गिरफ्तारी बनभूलपुरा क्षेत्र में की गई, जहां मेराज अली को 11.72 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मेराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Mission Shakti: “हक की बात DM के साथ”…कुशीनगर में 40 महिलाओं को किया सम्मानित

पुलिस का सख्त संदेश- ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ED in overdrive, intensifies action in 19 laundering cases | India News – The Times of India

NEW DELHI: Enforcement Directorate is in overdrive in Bengal...

Cops to uncover city NGO’s past, track women who quit | Nagpur News – The Times of India

The 48-year-old, who ran an NGO at Zingabai Takli...

CEC holds review meeting for first-phase polling in Bengal | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130405490,imgsize-946775,width-400,height-225,resizemode-4/bengal-polls.jpg" alt="CEC holds review meeting for first-phase polling...