Nainital News: एसडीएम से व्यावसायिक सिलिंडर दिलाने की मांग

Date:

गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-गरमपानी बाजार में बुधवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसडीएम मोनिका को ज्ञापन सौंपकर सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने से अधिक समय हो गया है, गैस एजेंसियां आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के चलते शादियों के सीजन और दैनिक व्यापार में परेशानी आ रही है। व्यापारियों ने एसडीएम से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, भगवान गौणी, रक्षित साह, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, दिनेश पडलिया, आशीष पांडे, बसंत गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद

नैनीताल में बुधवार को बांटे गए 215 सिलिंडर

नैनीताल। शहर में लोगों को सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। इंडेन गैस एजेंसी की ओर से बुधवार को नैनीताल में 215 गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इससे कुछ हद तक उपभोक्ताओं को राहत मिली। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि मार्च में गैस बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से सिलिंडर दिए जा रहे हैं। ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related