रामपुर। हनीट्रैप मामले में उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल भेजे गए आरोपी दीपक से रामपुर पुलिस ने गहन पूछताछ की है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
गदरपुर पुलिस ने 26 जनवरी को दर्ज प्राथमिकी में खुलासा किया था कि रामपुर निवासी जोहर उर्फ महक (मोहल्ला चादरवाला बाग), अहमद निवासी राजेंद्र नगर और रोहन सैनी सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को झांसे में लेते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उनसे रकम वसूलते थे।
इस मामले में गदरपुर पुलिस पहले ही जोहर उर्फ महक और राबिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पिछले सप्ताह सिविल लाइंस क्षेत्र के शिवापुरम कॉलोनी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों के खिलाफ रामपुर के गंज थाने में भी मामला दर्ज है।
रामपुर में दर्ज मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए गंज थाने की पुलिस हल्द्वानी जेल पहुंची, जहां दीपक से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई अहम राज सामने आए हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जा रहा है।
गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जिया की ओर से दर्ज मामले में दीपक से पूछताछ पूरी कर ली गई है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
000
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हनीट्रैप मामले की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपियों के बयानों के आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
000
एडीजी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा की नाराजगी के बाद पुलिस ने मामले में तेजी लाई है। एडीजी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

