नैनीताल। कृष्णापुर वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सौंपकर स्वच्छता कर्मचारियों के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता समिति के कर्मचारी आर्थिक तंगी के बावजूद पिछले छह महीनों से केवल आश्वासन के भरोसे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण अब इन कर्मचारियों के सामने परिवार के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बोर्ड बैठक में जल्द भुगतान का वादा किया गया था जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। सभासद ने चेतावनी दी कि अगले तीन दिनों के भीतर कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Nainital News: कर्मचारियों के बकाया मानदेय का जल्द हो भुगतान
Date:

