Haldwani: निजी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए मरीज की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:44 PM IST

हल्द्वानी के ठंडी कोठी स्थित निजी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए रामनगर निवासी मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

patient who had come to a private hospital in Haldwani for eye surgery died and his family created a ruckus

अस्पताल के बाहर पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा। – फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी शहर के ठंडी कोठी स्थित सुभानु अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए रामनगर निवासी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

बृहस्पतिवार दोपहर परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डटे रहे। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related