हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद
नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात को हल्द्वानी में एक मेडिकल स्टोर से बड़ी संख्या में नशीली दवाइयां बरामद कर उसे सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं पुलिस की विशेष अभियान कार्य बल (एसओटीएफ) और औषधि नियंत्रक महकमे की टीम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर श्री श्याम मेडिकल स्टोर के संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से 20 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद कीं। ये सभी दवाइयां बिना वैध अभिलेखों के रखी गई थीं, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में शामिल हैं।

