Udham Singh Nagar News: लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपुर समेत तीन रेलखंडों के डबल लेन सर्वे को मंजूरी

Date:

रुद्रपुर। रेलवे बोर्ड ने लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपुर और भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंडों के डबल लेन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सर्वे कराया जाएगा।

लालकुआं से काठगोदाम के बीच 22 किलोमीटर रेलखंड के डबल लेन सर्वे को स्वीकृति मिली है। यह मार्ग कुमाऊं के पर्यटन और सामरिक क्षेत्रों को जोड़ता है। इससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी। लालकुआं-काठगोदाम रेलखंड के सर्वे पर 0.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लालकुआं से रामपुर के बीच 66 किलोमीटर रेलखंड के डबल लाइन सर्वे को भी मंजूरी मिली है। यह खंड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच माल और यात्री परिवहन का मुख्य मार्ग है। वर्तमान में इस पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। लालकुआं-रामपुर रेलखंड के सर्वे के लिए 1.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

भोजीपुरा से लालकुआं के बीच 65 किलोमीटर रेलखंड का भी डबल लेन के लिए सर्वे होगा जो बरेली और कुमाऊं क्षेत्र के बीच अहम लिंक है। भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंड के सर्वे पर 1.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कोट

सर्वे पूर्ण होने के बाद परियोजनाओं के निर्माण की ओर कदम उठाया जाएगा। इससे आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में पूरे रेल नेटवर्क की क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। – संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related