Nainital News: निर्वाचन निरस्त होने के बाद नए प्रधान ने ली शपथ

Date:

पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदरेठा की प्रधान आशा मटियाली का दो जगह नाम होने पर उनका निर्वाचन रद्द होने के बाद उप विजेता रहे निर्मल सिंह को बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद की शपथ दिलाई गई। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी देशराज ने निर्मल सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व में निर्मल सिंह की ओर से एसडीएम कोर्ट में दायर याचिका पर आशा मटियाली के दो जगह नाम होने की जांच की गई। एसडीएम धारी ने आरोप सही पाए जाने के बाद आशा का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। ओखलकांडा के खंड विकास अधिकारी देशराज ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी के निर्देशानुसार भदरेठा में ग्राम प्रधान के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे निर्मल सिंह मटियाली को शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related