चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, नगदी छुई नहीं; उठा ले गए तीन गैस सिलिंडर
Updated: Fri, 17 Apr 2026 11:54 AM (IST)
हल्द्वानी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच चोरों ने एक बंद घर से तीन सिलेंडर चुरा लिए। …और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर तीन सिलिंडर चोरी कर लिए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुखानी आदर्श नगर गली नंबर-3 निवासी श्वेता क्वीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च को वह अपने पति निखिल सिंह क्वीरा के उपचार के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर की बाउंड्री लांघकर गैलरी में रखे दो सिलिंडर चोरी कर लिए। 28 मार्च को घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली।
कहा कि इसके बाद वह फिर से पति के इलाज के लिए घर से बाहर चली गईं। 11 अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा घर में घुसकर एक और सिलिंडर चोरी कर लिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

