चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनाया प्रसव केंद्र

Date:

चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनाया प्रसव केंद्र

share

तीन नर्सिंग अधिकारी और दो एएनएम को केंद्र में किया तैनात खत्तों में भी स्वास्थ्य

चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनाया प्रसव केंद्र

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरगलिया को अब प्रसव केन्द्र बना दिया गया है। इसके साथ ही केन्द्र में तीन नर्सिंग अधिकारी और दो एएनएम को नियुक्ति कर दी गई है। घरों में प्रसव पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के स्वास्थ्य सचिव के आदेश के बाद स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में हैं। शुक्रवार को केन्द्र में आयोजित शिविर का उद्धघाटन करते हुए सीएमओ नैनीताल डॉ. एससी पंत ने कहा कि केन्द्र में चौबीस घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी खत्तों पर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच, टीबी की स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच, कैंसर की स्क्रीनिंग डॉक्टरों द्वारा की जाएगी।

उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, जन कल्याणकारी योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई, परिवार कल्याण की जानकारी के साथ-साथ टीबी, एनसीडी स्क्रीनिंग को बढ़ावा देने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य शिविर पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण व टीबी की स्क्रीनिंग निःशुल्क दवा दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने किया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ज्योति चौसाली, दीपक चौसली, पूनम जागी, गीता बुधनी, नितेश बुधनी, गजेंद्र प्रसाद समेत डॉ. हरीश पांडे, डॉ. त्रिलोक सिंह, डॉ. शांति चौहान, डॉ जय माला, डॉ. निधि, डॉ. अरविंद पाठक, नर्सिंग अधिकारी चेतना, वर्तिका, पुष्पा, एएनएम रश्मि मिश्रा, ममता चुफाल, शिवानी, सोनू, लता, पूजा, बसंती, प्रताप बिष्ट हरीश फुलेरिया, शबाना परवीन, दीवान बिष्ट आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

D4vd Murder Arrest Under Fire: Lawyers Claim ‘No Evidence Yet’ | WATCH

| Apr 17, 2026, 04:47:53 PMSinger D4vd’s arrest...