देहरादून। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किए गए हैं। आगमन और प्रस्थान के चलते उत्पन्न रिक्तियों के सापेक्ष अधिकारियों के दायित्वों का पुनः निर्धारण किया गया है, जिससे कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया गया है।



