आंचल ने दूध पर दो और घी पर 50 रुपये तक बढ़ाए

Date:

share

नैनीताल दुग्ध संघ ने 17 अप्रैल से दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध की कीमत में ₹2 प्रति लीटर और घी की कीमत में ₹50 तक की वृद्धि की गई है। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, खासकर दही और छाछ के दाम में 25 से 33 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

आंचल ने दूध पर दो और घी पर 50 रुपये तक बढ़ाए

भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ (आंचल) ने शुक्रवार 17 अप्रैल से दूध और दुग्ध उत्पादों के नए दाम लागू कर दिए हैं। दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर और घी के 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि कुछ उत्पादों के दाम स्थिर भी रखे गए हैं। इस वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है।दुग्ध संघ के प्रभारी प्रशासन विपणन संजय भाकुनी ने बताया कि उन्हें समितियों से प्रतिदिन लगभग 1.40 हजार लीटर दूध प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध खरीद दर में 15 अप्रैल से दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि की गई थी।

इसके बाद शुक्रवार से उपभोक्ता स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये से बढ़कर ₹60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं एक लीटर घी के रेट ₹650 से बढ़ाकर ₹700 रुपये कर दिए गए हैं। शहद, क्रीम, स्ट्राबेरी लस्सी सहित अन्य उत्पादों में भी पांच से बीस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।दही और छाछ में सबसे ज्यादा वृद्धिदूध श्रेणी में लगभग तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि घी और मावा के रेट सात से 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। दही व छाछ के दाम में 25 से 33 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। औसत में बात करें तो पांच से सात फीसदी तक रेट बढ़े हैं।इस तरह पड़ेगा असरदूध, दही, छाछ और पनीर के रेट बढ़ने से घरों का मासिक बजट प्रभावित होगा। यदि एक परिवार रोज 2 लीटर दूध, सप्ताह में 1 किलो दही और अन्य उत्पाद खरीदता है, तो महीने में लगभग ₹150 से ₹300 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। छोटे चाय दुकानदारों से लेकर मिठाई विक्रेताओं और होटल व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ेगा। वे भी कीमतें बढ़ा सकते हैं।बॉक्सआंचल के इन उत्पादों में बढ़ोतरीउत्पाद पुराने रेट नए रेटफुल क्रीम दूध (6 लीटर) ₹ 402 ₹415स्टैंडर्ड दूध (6 लीटर) ₹342 355फुल क्रीम दूध (1 लीटर) ₹ 68 70स्टैंडर्ड दूध (1 लीटर) ₹58 60घी (1 लीटर) ₹ 650 ₹700घी (500 मि.ली.) ₹ 330 ₹350मटका घी (15 लीटर) ₹ 9600 ₹10350पनीर (1 किलो) ₹ 385 ₹400फ्रेश पनीर (5 किलो) ₹ 1530 1590दही (360 ग्राम) ₹ 40 ₹50छाछ (450 मिली) ₹ 15 20मावा/खोवा ₹ 410 450नोट: दुग्ध संघ की ओर से रुपये में दिए गए नए रेट नैनीताल जिले में लागू होंगे।जिन उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेगाय का दूध (500 मिली)डबल टोंड दूधचाय स्पेशल दूधमक्खन (15 ग्राम)दही पॉली पैक (180 ग्राम)मसाला छाछक्रीमआंचल योगर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘The Devil Wears Prada 2’ to ‘The Odyssey,’ and more: Hollywood’s biggest 2026 Summer releases

ETimes.in / Apr 18, 2026, 17:30 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/13​'The...

Sky Secrets Or Smoke Screen? Trump’s UFO Tease Sparks Epstein Distraction Row

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...