हल्द्वानी में महिला पर हमला: चलती स्कूटी से गिराकर की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी – haldwani woman assaulted molested on scooter cctv out

Date:

हल्द्वानी में महिला पर हमला: चलती स्कूटी से गिराकर की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी

Updated: Sat, 18 Apr 2026 02:51 PM (IST)

हल्द्वानी के पनचक्की-जमरानी रोड पर एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी के पनचक्की-जमरानी रोड क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित महिला और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि यह मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा।

शुक्रवार को समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की मां वार्ड नंबर-19, रामपुर रोड क्षेत्र में रहती हैं। महिला और उसकी मां ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा को दी। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के अनुसार 14 अप्रैल को पनचक्की-जमरानी रोड पर महिला अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ स्कूटी से जा रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान तीन युवकों ने चलती स्कूटी पर लात मारकर महिला को गिरा दिया। इसके बाद आरोपितों ने महिला के साथ जबरन छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि युवकों ने महिला को धमकाया कि यदि उसने उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देंगे। घटना से महिला, उसकी मां और पांच वर्षीय बच्ची में भय का माहौल बना हुआ है। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

अंजलि वर्मा ने कहा कि फुटेज में तीनों युवक महिला से मारपीट, छेड़खानी और धमकी देते साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को प्राप्त हुआ है। पीड़ित महिला और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि वह शनिवार को एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिलकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी।

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

What makes their marriage so strong? 5 relationship secrets to learn from Anjali and Sachin Tendulkar

1/7Why Sachin and Anjali’s love story still stands strongWhen...

Vitamin B12 deficiency is more common than you think: Foods you need in your daily diet

NewsetimeswellnessVitamin B12 deficiency is more common than you think:...

How ancient science can stop your bread from going stale | – The Times of India

Scientists have developed innovative packaging using starch and salt-infused...