हल्द्वानी में मां-बेटी पर हमला: दबंगों ने चलती स्कूटी में मारी लात, सड़क पर गिरी 5 साल की मासूम जान से मारने की धमकी,सीसीटीवी आई – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में एक महिला के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में तीन दबंगों ने एक महिला और उसकी 5 साल की मासूम बच्ची को निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला को चलती स्कूटी से लात मारकर गिरा दिया और फिर उसके साथ बेरहमी से

.

चलती स्कूटी में मारी लात, सड़क पर गिरी मासूम

सामाजिक कार्यकर्ता विशाल वर्मा ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 19 पर्वतीय मोहल्ला निवासी एक महिला बीते 14 अप्रैल को अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से पनचक्की जमरानी रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। महिला का आरोप है कि एक युवक ने चलती स्कूटी पर जोरदार लात मारी, जिससे वह बच्ची सहित सड़क पर गिर गईं। गिरने के बाद आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी

जमीन हड़पने का है विवाद

पीड़ित महिला ने बताया कि यह हमला किसी रंजिश या लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि उनकी जमीन कब्जाने की नीयत से किया गया है। कुछ लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और उन्हें डराने-धमकाने के लिए इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से महिला और उसकी मासूम बच्ची बुरी तरह सहमे हुए हैं।घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीन युवक महिला को रोककर उसके साथ हिंसक व्यवहार कर रहे हैं।

एसएसपी से लगाई गुहार, जांच शुरू सामाजिक कार्यकर्ता विशाल वर्मा की मदद से पीड़िता ने एसएसपी नैनीताल से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

7 factors driving real estate growth in India’s non-metro cities

TIMESOFINDIA.COM / Apr 18, 2026, 19:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/87...

Alia-Ranbir to Saif-Kareena: 5 celebrity weddings that completely rewrote the Indian shaadi style rulebook

ETimes.in / Apr 18, 2026, 18:59 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...

Top 5 residential hotspots in Nagpur for upscale living and long-term investment potential

NewsReal Estate NewsTop 5 residential hotspots in Nagpur for...