हल्द्वानी में लावारिस पशु से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत

Date:

हल्द्वानी में लावारिस पशु से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत

share

हल्द्वानी में लावारिस पशु से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत सिडकुल से घर

हल्द्वानी में लावारिस पशु से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत

हल्द्वानी में लावारिस पशु से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत सिडकुल से घर आते वक्त शाम को रामपुर रोड पर हादसाघटनास्थल से अस्पताल लाते वक्त युवती ने तोड़ा दमहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर सिडकुल से ड्यूटी कर लौट रही युवती की स्कूटी बेलबाबा के पास लावारिस जानवर से टकरा गई। हादसे में युवती के सिर और पेट में गहरी चोट लगी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा निवासी 24 वर्षीय श्रेया जोशी पुत्री ओमप्रकाश जोशी दो साल से सिडकुल में नौकरी कर रही थी। वह रोज अप डाउन करती थीं। शुक्रवार को लौटते समय देर शाम टांडा जंगल में बेलबाला के करीब श्रेया की स्कूटी सामने खड़े जानवर से टकरा गई।

हादसे में श्रेया के सिर और पेट में गहरी चोट लगी। घटना के वक्त दिल्ली से हल्द्वानी आ रहे व्यक्ति से हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले कॉलर अपने वाहन से युवती को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि लावारिस जानवर से टकराकर उसकी मौत हुई है। जानवर के बाल स्कूटी के एक हिस्से पर लगे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि श्रेया के तीन भाई बहन हैं। पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के बाद वह सिडकुल में नौकरी कर रही थी।दो दिन पहले डंपर ने पुलिसवाले को कुचलारामपुर रोड पर बेलबाबा के पास दो दिन पहले रात के समय रुद्रपुर से लौट रहे पुलिसवाले को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था। जो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इससे पहले भी इस सड़क पर हादसे होते आए हैं। इस रोड पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। सीओ अमित सैनी ने बताया कि एनएच को बिजली व्यवस्था के लिए पत्राचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bombay High Court Orders Fresh Inspection of Gandaulim Land Filling After Compliance Issues | Goa News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-47529300,imgsize-110164,width-400,height-225,resizemode-72/47529300.jpg" alt="Find depth of filling of Gandaulim land:...

‘Didi’ is fighting alone against divisive forces like BJP: Jharkhand CM | Ranchi News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130360220,imgsize-39708,width-400,height-225,resizemode-72/mamata-banerjee-hemant-soren.jpg" alt="‘Didi’ is fighting alone against divisive forces...