उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी.
![]()
रुद्रपुर में पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट
(
PHOTO- ETV Bharat
)

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : April 18, 2026 at 8:09 PM IST
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित इंद्रा चौक (त्रिशूल चौक) के पास एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े मारपीट की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका पुत्र अपने मित्र को लेने के लिए सुबह करीब 11:15 बजे पेट्रोल पंप के पास बाइक से इंतजार कर रहा था. मित्र देहराइन से रुद्रपुर आ रहा था.
इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी कार से वहां पहुंचकर बिना हॉर्न दिए ही युवक के साथ गाली गलौज करते हुए वहां से हटने के लिए कहा. जब बेटे ने इसका विरोध किया तो उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां आया और बेटे के साथ मारपीट करने लगा. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके साथ 3 से 4 लोगों ने मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. इस दौरान पीड़ित का मित्र भी वहां मौजूद था, जिसने घटना का वीडियो बनाया. इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया.
पीड़ित परिवार ने कोतवाली रुद्रपुर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एसएसआई अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके.
स्मैक तस्कर गिरफ्तार: नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.80 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की कीमत करीब 16 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है. नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जनवरी से अब तक करोड़ों की स्मैक बरामद कर कई तस्करों को जेल भेजा है.
थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल 2026 को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक टीम द्वारा कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 44 हजार रुपए है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरेली के इज्जतनगर से स्मैक खरीदकर लाया था और हल्द्वानी क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने की फिराक में था.
ये भी पढ़ें:


