हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप से सनसनी, छात्रों ने की शिकायत – haldwani medical college asst professor accused of harassment

Date:

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पर उत्पीड़न के आरोप से सनसनी, छात्रों ने की शिकायत

Updated: Sat, 21 Feb 2026 12:51 PM (IST)

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रों, विशेषकर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उत्पीड़न का आरोप लगा है।  प्राचा …और पढ़ें

News Article Hero Image

राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आए एक नये डाक्टर पर बतमीजी, गाली गलौज करने का आरोप। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल का हल्द्वानी एक बार फिर सुर्खियों में आया है। करीब तीन माह पहले एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रों से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। अब वहीं के एक असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ विभाग के छात्रों ने मेडिकल छात्राओं को अपमानजनक बातें व उत्पीड़न करने और अन्य डाक्टरों संग बतमीजी करने की शिकायत की है। छात्रों ने यह शिकायत प्राचार्य को मौखिक रूप से की है, अब मामले पर जांच बैठानी की बात चल रही है।

मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के कुछ पीजी छात्र ने कई मामले पर एक अस्सिटेंट प्रोफेसर के खिलाफ प्राचार्य डा. जीएस तितियाल से शिकायत की है। मामले को लेकर छात्र प्राचार्य को शिकायत पत्र देने भी गए थे, लेकिन वह कोई कार्य से देहरादून गए है। इस पर छात्रों ने प्राचार्य को फोन पर मौखिक रूप से शिकायत में कहा कि वह छात्रों पर गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते है।

वहीं छात्राओं से उनके पहनावे, किसी के संग घूमते देखने पर आपत्ति जनक टिप्पणियां करते है। इसके अलावा मेडिकल कालेज के एक फैकल्टी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उक्त असिस्टेंट प्रोफेसर का किसी डाक्टर के साथ पार्किंग के लिए झगड़ा हुआ था। जिसमें उन्होंने गलत भाषा का प्रयोग भी किया। अपनी शिकायत में छात्रों ने बताया वह उन्हें फेल करने व उपस्थिति कम दर्ज करने की धमकी देते हैं।

वहीं निजी कक्ष में बुलाकर अनुचित सवाल पूछते है, जिससे छात्रों में मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इस मामले को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को चेतावनी दी है कि यदि उक्त असिस्टेंट प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, यूजीसी एंटी-रैगिंग सेल या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगे। इस पर अब आज यानि शनिवार को प्राचार्य मामले पर जांच बैठाने जा रहे हैं।

मामले की शिकायत मिली है। मैं देहरादून से वापिस आ गया हूं। यह जांच का विषय है। इस मामले पर उच्च स्तरीय जांच बैठाई जाएगी। शनिवार को दोनों पक्षों से मिलकर बात होगी। जांच में यदि कुछ गलत पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। – डा. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में भू-माफियाओं की दादागीरी, बुजुर्ग महिला की जमीन हड़पने की कोशिश; चुराया लाखों का सामान

यह भी पढ़ें- नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’, हल्द्वानी के होटल से 12 बोर बंदूक के साथ चमोली का युवक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad mayor seeks arrest of Shubham’s killers | Ranchi News – The Times of India

In a passionate plea for justice, Dhanbad Mayor Sanjeev...

Chatra DC reviews home guard recruitment drive | Ranchi News – The Times of India

Deputy Commissioner Ravi Anand is actively overseeing the home...