हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को 20 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद पथराव और लंबा जाम

Date:

हल्द्वानी : भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने बच्ची को टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान कनक के रूप में हुई है। हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए। हालात इतने बिगड़ गए कि सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के कारण तिकोनिया से भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने में जुट गई। पुलिस ने लोगों को शांत कर यातायात बहाल कराने की कोशिश शुरू की। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related