हल्द्वानी – फैक्ट्री में कर्मचारियों का हंगामा, नोएडा की तरह वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पुलिस से जबरदस्त नोकझोंक

Date:

हल्द्वानी – बीते दिनों उत्तरप्रदेश के नोएडा में हुए प्रदर्शनों की आंच अब उत्तराखंड तक भी पहुंच चुकी है, पहले रुद्रपुर और अब हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदर-सन कंपनी के बाहर सोमवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में फैक्ट्री वर्कर एकत्र हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्तमान में उन्हें 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो महंगाई के इस दौर में बेहद कम है। उन्होंने वेतन को बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग रखी है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से इस संबंध में बातचीत की गई, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि बाद में पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related