नैनीताल जिले की एसओजी टीम का गढ़वाल तबादला

Date:

नैनीताल जिले की एसओजी टीम का गढ़वाल तबादला

share

संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में तैनात पुलिसकर्मियों का मुख्यालय

नैनीताल जिले की एसओजी टीम का गढ़वाल तबादला

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में तैनात पुलिसकर्मियों का मुख्यालय के आदेश के बाद कुमाऊं से गढ़वाल मंडल तबादला कर दिया गया है। आदेश के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने मुख्यालय के आदेश की अवहेलना करते हुए ज्वाइन नहीं किया है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से जारी आदेश के मुताबिक एसओजी नैनीताल में तैनात त्रिलोक रौतेला, कुंदन सिंह, भानु प्रताप, अशोक रावत और सिपाही अनिल गिरी के कुमाऊं से गढ़वाल मंडल में तबादला कर दिया गया है। पांचों पुलिसकर्मी पूर्व में भी एसओजी की टीम का हिस्सा रहे हैं। विभागीय जांच के चलते इन सभी को पूर्व में तत्कालीन कप्तान ने एसओजी से हटा दिया था।

लेकिन फिर इन सभी की वापसी हो गई। पुलिस मुख्यालय ने अब पांचों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल मंडल में अपनी आमद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन आदेश होने के 10 दिन बाद भी संबंधित पुलिसकर्मियों ने जिला नहीं छोड़ा है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यालय ने पांचों पुलिसकर्मियों के गढ़वाल रीजन में ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। उन्हें शीघ्र रिलीव करने के आदेश हुए हैं। उन्हें क्यों रिलीव नहीं किया, ये चेक कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad mayor seeks arrest of Shubham’s killers | Ranchi News – The Times of India

In a passionate plea for justice, Dhanbad Mayor Sanjeev...

Chatra DC reviews home guard recruitment drive | Ranchi News – The Times of India

Deputy Commissioner Ravi Anand is actively overseeing the home...