हल्द्वानी में बीच सड़क बेकाबू होकर ऑटो में घुसी कार: मां की मौत, पति और 3 बच्चे घायल; बीमार भतीजे को देख वापस घर लौट रहे थे – Nainital News

Date:

मृतक रोजी अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लिए खड़ी।- फाइल फोटो

हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घर लौट रहे एक परिवार का ऑटो तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलट गया। हादसे में 28 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शाहरुख खान और तीन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल ये पूरा परिवार बनभूलपुरा से हल्द्वानी अपने बीमार रिश्तेदार को देखने आया था, आज जब वह ऑटो में सवार होकर वापस जाने लगे तो बीच सड़क अचानक बेकाबू हई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के समय ऑटो में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे जिसमें से सिर्फ 6 महीने की लड़की मन्नत को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है।

इसी कार से हुई टक्कर के कारण ऑटो बीच सड़क पर पलट गया था। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

परिवार की कहानी- बीमार भतीजे को देखने आए थे

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के शेखीपुरा निवासी शाहरुख खान अपनी पत्नी रोजी (28) और चार बच्चों के साथ चार दिन पहले हल्द्वानी के बनभूलपुरा आए थे। परिवार यहां अपने एक बीमार भतीजे को देखने आया था। इलाज और देखभाल के बीच उन्होंने वापसी की तैयारी की और शनिवार को ऑटो से लालकुआं रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़े।

6 महीने की मन्नत जिसे इस हादसे में किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा- हाईवे के कट पर अनियंत्रित हुई कार

सुबह के करीब साढ़े 7 बजे परिवार ऑटो में सवार होकर हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचा, तभी यहां पर बने कट के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे इनके ऑटो से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे लोग उछलकर इधर-उधर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभालने की कोशिश की। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्

अस्पताल में घायल पड़ा शाहरुख खान।

घायल बच्चों की हालत गंभीर

हादसे में शाहरुख खान के साथ उनके चारों बच्चे घायल हुए हैं। छह माह की मन्नत किसी तरह इस हादसे में बच गई, लेकिन उसे भी चोटें आई हैं। वहीं अर्श (8 साल), अरहान (6 साल) और उजैर (4 साल) को गंभीर चोटें लगी हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में घायल पड़े बच्चों की PHOTOS…

अरहान के सिर में गंभीर चोट है हादसे के कई घंटे बाद तक वह बेहोश रहा, हालांकि बाद में उसे होश आ गया।

अर्श को हाथ और चेहरे पर हल्की चोटें लगी हैं।

4 साल के उजैर की हालत भी नाजुक बनी हुई है, हालांकि डॉक्टर ने उसकी कंडीशन को खतरे से बाहर बताया है।

पुलिस और राहत, मौके पर पहुंची टीम, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

हल्द्वानी में डंपर ने कॉन्स्टेबल को रौंदा:हाथ बॉडी से अलग सड़क पर गिरा; अस्पताल पहुंचते ही पत्नी बेसुध

हल्द्वानी में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से फॉरेंसिक रिपोर्ट लेने जा रहे कॉन्स्टेबल को रौंद दिया। हादसे होते ही उनका दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया और सड़क पर जा गिरा। कॉन्स्टेबल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related