Nainital News: बस से टकराकर बाइक सवार कारोबारी की मौत

Date:

कालाढूंगी। रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर कमोला ढोनिया नाले के पास बृहस्पतिवार सुबह हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में उसके पिछले हिस्से से टकरा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

एसआई तनवीर आलम के मुताबिक लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35) पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। हेलमेट पहनने के बावजूद गंभीर चोटों के कारण पुष्कर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मार्चुला में पुष्कर के दो डंपर चलते हैं। वहां से काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुष्कर के परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीखपुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पुष्कर अपने माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए। वह परिवार का इकलौते सहारा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 elite residential neighbourhoods in Lucknow for end-users and investors

TIMESOFINDIA.COM / Apr 23, 2026, 19:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Top...

‘Dacoit’ box office collections: Adivi Sesh and Mrunal Thakur starrer holds steady at 52 cr worldwide | Telugu Movie News – The Times of...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130480981,imgsize-90914,width-400,height-225,resizemode-4/dacoit.jpg" alt="'Dacoit' box office collections: Adivi Sesh and...

‘Ramayana’: No Ranbir Kapoor and Yash battle, but huge Ravana vs Kubera battle confirmed – Reports | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130480834,imgsize-98484,width-400,height-225,resizemode-4/ravana.jpg" alt="'Ramayana': No Ranbir Kapoor and Yash battle,...