हल्द्वानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि पर मंथन: DFO बोले- जंगलों में आग की वजह मानवीय लापरवाही,जागरूकता फैलाएं – Nainital News

Date:

वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में दखल और धधकते जंगलों की चुनौतियों से निपटने के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने मीडिया के साथ हाथ मिलाया है। शुक्रवार को आयोजित वन विभाग-मीडिया गोष्ठी में विशेषज्ञों ने साफ किया कि जब तक स्थानीय जनता और मीडिया का सक्रिय सहयोग

.

मीडिया से अपील पैनिक नहीं, जागरूकता फैलाएं

अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इन संवेदनशील मुद्दों को जनता तक पहुँचाने में सहयोग करें। वनाग्नि के कारणों और वन्यजीवों से बचाव के तरीकों को लेकर अगर मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाए तो घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।गोष्ठी के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हल्द्वानी DFO कुंदन कुमार ने बताया की जंगलों के पास बसे गांवों में वन्यजीवों के प्रवेश से जान-माल का खतरा बढ़ा है। इसके लिए विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस अलर्ट सिस्टम और रेस्क्यू टीमों को 24×7 सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

गोष्ठी में मौजूद पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी माना कि वन और वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। इसके लिए विभाग जनता और मीडिया को एक पटरी पर आना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related