नवाबी रोड की सीवरेज योजना का भूमि पूजन

Date:

नवाबी रोड की सीवरेज योजना का भूमि पूजन

share

हल्द्वानी के नवाबी रोड पर 948.94 लाख की लागत से सीवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट ने योजना का भूमि पूजन किया। नई सीवर लाइन बिछाने से क्षेत्र में दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी।

नवाबी रोड की सीवरेज योजना का भूमि पूजन

जोगेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नवाबी रोड (अटल मार्ग) में 948.94 लाख की लागत से सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी। गुरुवार को सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज बिष्ट ने सीवर योजना का भूमि पूजन किया। नई लाइन बिछने के बाद सड़क के दोनों ओर की गलियों को जोड़ा जाएगा, जिससे दशकों पुरानी लाइन से होने वाली दिक्कतों का समाधान होने की उम्मीद है।नवाबी रोड से जुड़े क्षेत्र को करीब 40 साल पहले सीवर लाइन से जोड़ा गया था। इतने वर्षों में यहां भवनों की संख्या बढ़ने के साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्र में लीकेज और लाइन चोक की समस्या बनी रहती है।

इसके समाधान के लिए जल निगम अब अमृत योजना के तहत नई लाइन बिछाने जा रहा है। इस योजना में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक 3.09 किमी नई ट्रंच सीवर लाइन का निर्माण होगा। इसके बाद सड़क के दोनों ओर की गलियों को इससे जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सांसद ने कहा कि योजना के पूरा होने से क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा। मेयर ने कहा कि इससे स्वच्छ हल्द्वानी अभियान को मजबूती मिलने के साथ जलमल का उचित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कटारिया, सहायक अभियंता यतेंद्र लसपाल, पार्षद शैलेंद्र दानू, रवि जोशी, सचिन तिवारी, रवि वाल्मीकि, तनुजा जोशी, बीना चौहान, राजेंद्र जीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी दिनेश आर्य, मधुकर क्षेत्रीय, भुवन जोशी, प्रदीप जनौटी, मोहन पाठक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

How to get Ben 10 skins in Fortnite | Esports News – The Times of India

One of the most beloved animated franchises of the...

Arjun Bijlani on Instagram subscriptions: Authenticity and value will always be key – The Times of India

Currently seen entertaining audiences on Laughter Chefs, Arjun Bijlani...