लामाचौड़ चौराहे पर बस में लगी भीषण आग, बाइक टकराने के बाद हुआ हादसा, बमुश्किल पाया काबू

Date:

ETV Bharat / state

लामाचौड़ चौराहे पर बस में लगी भीषण आग, बाइक टकराने के बाद हुआ हादसा, बमुश्किल पाया काबू

हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र में बस और बाइक की टक्कर हो गई. हादसे के बाद बस में आग लग गई.

Lamachaur  bus fire

बस में लगी भीषण आग

(

Photo-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 26, 2026 at 7:35 AM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया, यहां लामाचौड़ चौराहे के पास एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल और बस की टक्कर के बाद बाइक में आग लगी, जो बस तक फैल गई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि बस खाली थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी बस अचानक आग का गोला बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल और बस के बीच टक्कर हुई, जिसके तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई. देखते ही देखते जलती हुई बाइक बस के नीचे जा घुसी और कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. चौराहे पर खड़ी बस धू-धूकर जलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था. सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था. अगर बस में यात्री होते, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हादसे की असली वजह क्या रही. लामाचौड़ जैसे व्यस्त चौराहे पर इस तरह की घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीओ अमित कुमार ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर के बाद बाइक से बस में आग लग गई थी. हादसे के वक्त बस में पांच लोग सवार थे सभी सकुशल नीचे उतार दिए थे. आग पर काबू पा लिया गया है.

पढ़ें-देहरादून सात मोड के पास कार में लगी भयंकर आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Meghan Markle Reflects on ‘Hardest Seven Years’ in Astrology SPosts | – The Times of India

Meghan Markle has set social media buzzing after resharing...

IPL 2026: Permanent role boosts Anukul Roy’s confidence | Cricket News – The Times of India

Kolkata Knight Rider's Anukul Roy (ANI Photo)LUCKNOW: After being...