हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा: बस के नीचे घुसी बाइक, धू-धू कर जलीं दोनों गाड़ियां; बाल-बाल बचे यात्री – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के लामाचौड़ चौराहे के पास रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे बस के नीचे जा घुसी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस को भी

.

हादसे का मंजर चौराहे पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक और निजी बस की भिड़ंत के बाद बाइक में तुरंत स्पार्किंग हुई और आग लग गई। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसी हुई थी, जिससे आग बस में भी फैल गई। बीच चौराहे पर धू-धू कर जलती गाड़ी को देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का अगला हिस्सा और बाइक काफी हद तक जल चुके थे।बताया जा रहा है कि आग फैलने से पहले ही बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए थे। इस दुर्घटना में बाइक सवार को भी गंभीर चोट नहीं आई है, वह समय रहते दूर हट गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related