हल्द्वानी में गोलीबारी मामले में आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल, 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार शाम को हुई गोलीबारी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 अप्रैल को हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी कमल परमार ने अपने साथियों योगेन्द्र परमार और सुदर्शन परमार के साथ कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि मनीष परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी कार यूके 04 एक्यू 3663 से पहुंचकर उन्हें निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की।
आसनसोल में कांग्रेस समर्थक के हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
26 Apr 2026 | 10:11 PM
आसनसोल 25 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस समर्थक देबदीप चट्टोपाध्याय की कथित हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि ये गिरफ्तारियां आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेन रैली रोड पर की गईं।
उपायुक्त ने कहा, “मुख्य आरोपियों में से दो शुभजीत मंडल और रफीकुल इस्लाम को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। हमने उन्हें अदालत में पेश कर दिया है।”
भारत सैनी
वार्ता.
उत्तराखंड की अलकनंदा नदी की तेज धारा में नहाता तेलंगाना का युवक बहा, खोज जारी
26 Apr 2026 | 10:08 PM
देहरादून 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत अलकनंदा नदी में स्नान कर रहा एक युवक नदी की तेज धारा में लुप्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों की टीम उसे लगातार खोजने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नही चल सका है। युवक तेलंगाना राज्य का निवासी है, जो यहां एनआईटी में बीटेक (सीएस) तृतीय वर्ष का छात्र है।.
![]()
मोदी ने ठाकुरनगर में मतुआ मतदाताओं को नागरिकता का वादा किया और तृणमूल पर साधा निशाना
26 Apr 2026 | 10:05 PM
ठाकुरनगर (पश्चिम बंगाल), 26 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतुआ समुदाय को नागरिकता और सुरक्षित भविष्य का वादा करके प्रभावशाली मतुआ समुदाय के बीच समर्थन जुटाने की कोशिश की। उन्होंने सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और राज्य सरकार पर महिलाओं की उपेक्षा करने और “सिंडिकेट राज” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। श्री मोदी ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ राजनीति के केंद्र ठाकुरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि आपको नागरिकता दी जाएगी।

