नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग की किशनपुर रेंज से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ लापता एक वन गुर्जर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उन पर भ
.
सर्च ऑपरेशन के बाद क्षत-विक्षत मिला शव
सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल के नेतृत्व में टीम, गश्ती दल और ग्रामीणों ने सघन तलाशी अभियान चलाया जहां रविवार को आरिफ का शव जंगल में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय और उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वन विभाग शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की लोकेशन ट्रैक करने के लिए पूरे इलाके में ड्रोन से सर्चिंग की जा रही है।वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं।हमले की पुष्टि होने और खतरा बरकरार रहने पर भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जंगल से सटे इलाकों में वन कर्मियों की गश्त तेज कर दी गई है।

