हल्द्वानी के सुभाष नगर इलाके में शनिवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली सीढ़ियों पर जा लगी, जिससे घर के बाहर मौजूद दादा और पोता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता
.
क्या है पूरा मामला?
सुभाष नगर निवासी कमल परमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे मनीष परिहार नाम का व्यक्ति अपनी कार से आया। उसने कमल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके घर के सीढ़ियों पर जाकर लगी। इस हमले के दौरान कमल परमार और उनका मासूम पोता वहीं मौजूद थे, जो इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए।
पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस की टीमों का गठन किया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मनीष परिहार (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का कबूलनामा: ‘डराने के लिए चलाई थी गोली’ पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि उसका विशाल नाम के किसी व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन था। वह उसे डराना चाहता था, लेकिन फायरिंग के दौरान निशाना चूक गया और गोली पीड़ित कमल परमार के घर के दरवाजे और सीढ़ियों पर जा लगी।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बागेश्वर के कपकोट का रहने वाला है और वर्तमान में डहरिया, हल्द्वानी में रह रहा था।

