कालाढूंगी। देवभूमि प्रीमियर लीग टी 20 में रविवार को विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी और वॉरियर 11 हल्द्वानी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी की टीम ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। नितीश रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 51 रन बनाए। वॉरियर 11 हल्द्वानी की ओर से गुड्डू ने 1.3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट झटके। दीवान चौहान ने भी 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर 11 हल्द्वानी की टीम ने मात्र 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से दीवान मेवाड़ी ने 7 छक्के और 9 चौकों की मदद 92 रन की शानदार पारी खेली। सुरेंद्र ने 32 रन बनाए। विवेकानंद हॉस्पिटल की ओर से सत्येंद्र कुमार ने 2 विकेट लिए। मुख्य अतिथि दायित्वधारी ध्रुव रौतेला ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। संवाद
Nainital News: देवभूमि प्रीमियर लीग में वारियर 11 हल्द्वानी की शानदार जीत
Date:

